आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार -CO सुनील शर्मा

samwadbundelkhand.com | Updated : 22/07/26 15:20 PM

Share via Whatsapp

Jhansi

संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूँछ झाँसी आगामी त्यौहार चेहल्लुम कावड़ यात्रा रक्षाबंधन जन्माष्टमी को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी मोठ के मुख्य आतिथ्य एवं थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोठ सुनील शर्मा ने सभी से कहा कि भाईचारे एवं प्रेम भाव एवं आपसी सौहार्द के साथ सब मिलजुल कर आगामी त्यौहारों को मनाएं मुस्लिम समाज के लोगों से वार्ता करते हुए चेहल्लुम पर की जा रही तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि ताजिया निकलते वक्त विद्युत लाइन का भी ध्यान रखा जाए एवं तय समय पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए अपना त्यौहार मनाए कोई मनमानी नहीं चलेगी रक्षाबंधन जन्माष्टमी कावड़ यात्रा आदि त्योहारों को भी सभी हिंदू समाज के लोग प्रेम आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं क्षेत्राधिकारी मोठ सुनील शर्मा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आगामी सभी त्योहारों पर पुलिस बल धार्मिक स्थलों पर निगरानी बनाए रखेगा यदि किसी असमाजिक तत्व द्वारा इन त्योहारों पर खुरापात की गयी तो कानून अपना काम करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा शांति समिति की बैठक में वेद प्रकाश वर्मा नौसे खान दिलदार खान जामा मस्जिद पूछ के पेश इमाम समसुल हसन प्रधान ढेरा बलवान सिंह यादव निरपत राजपूत दीपक राम तिवारी सहित स्थानीय एवं क्षेत्रीय गढ़मान्य लोग उपस्थित रहे बैठक में थाना प्रभारी पूछ वेद प्रकाश पांडे उप निरीक्षक दलवीर सिंह उप निरीक्षक संजीव दीक्षित प्रमोद कृष्ण मुरारी देवेंद्र सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा



बुंदेलखंड

देश / विदेश