Share via
Whatsapp
संवाददाता अजय शुक्ल अज्जू पूँछ झाँसी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2027 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जो विपक्ष के लोग पहले भ्रम फैला कर राजनीति करते रहे हैं जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है केंद्र व प्रदेश की सरकार के द्वारा निरंतर विकास कार्यों को गति दी जा रही है अब जनता को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास है बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक उदाहरण विपक्ष के सामने है भ्रम फैलाकर राजनीति करने वालों को जनता ने एकदम नकार दिया है उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर देश व प्रदेश की सरकार काम कर रही है भ्रष्टाचार गुंडागर्दी और परिवारवाद उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले दलों की स्थिति आज सबके सामने है पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी और परिवारवाद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मजबूती से संघर्ष किया दूसरी तरफ बिहार में भी विकास के मुद्दे पर एनडीए सरकार काम कर रही है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया के कई देश आर्थिक और वैश्विक संकटों से जूझ रहे हैं लेकिन भारत में पेट्रोल डीजल गैस खाद जैसी आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले गुंडागर्दी अराजकता भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था परंतु आज आम जनमानस अपने को पूर्ण सुरक्षित मानकर सुकून के साथ रह रहा है पंकज चौधरी का माल्यार्पण कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं उनका फलों से तुलादान किया इस मौके पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुड्डी रानी पटेल अमित चौरसिया भाजपा जिला मंत्री यज्ञेश यादव रमाकांत राजपूत अनिल सोनी मुरारी राजपूत पवन श्रीवास्तव रामकुमार यादव दिनेश राजपूत गुरसराय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल नगर पालिका समथर अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना सत्य प्रकाश तिवारी जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत बद्री प्रसाद त्रिपाठी नगर पालिका समथर अध्यक्ष देवेंद्र कंसाना के अलावा सभी मंडल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन अजय शुक्ल अज्जू ने किया